
वर्ष 1956-57 में "मार्कफेड" का वार्षिक कुल व्यवसाय 11 लाख रुपए था, जो चालू वित्त वर्ष 2011-12 में 3200 करोड़ रुपए तक पहुंचजाना अनुमानित है । इस शानदार सफलता के पीछे महत्वपूर्ण रूप से सहकारी संगठन, कुशल प्रबंधन, प्रगतिशील योजनायें व नीतियाँ, नवीनतम तकनीक का उपयोग, नवाचर और समर्पित कर्मचारियों की सेवायें एवं सहकारी उद्देश्यों के प्रति समर्पण सम्मिलित है । "मार्कफेड" की सफलता उन लोगों के उत्साह और शक्ति का वास्तविक तौर पर प्रदर्शन है, जिनका कि यह प्रतिनिधित्व करता है, यानी मध्यप्रदेश के जन सामान्य ।
"मार्कफेड" विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय है जिनमें ट्रेडिंग, उत्पादन, प्रसंस्करण, भण्डारण न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन आदि सामिल है। पिछले पॉच वर्षो में मार्कफेड का टर्नओव्हर नीचे बतलाए गए ग्राफ में दर्शित हैः-



