परिचय

प्रतिबद्धता की जिम्मेदारी और परिणाम देने की  विश्वसनीयता- स्टेक होल्डरों का सच्चा एवं परिणाम देने वाला साथी "
 


मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित को जन सामान्य "मार्कफेड" लोकप्रिय नाम से जानते है । प्रदेश की सहकारी विपणन समितियों की यह राज्य स्तरीय लोकप्रिय शीर्ष संस्था है, जिसका गठन सन  1956 में किया गया। "मार्कफेड" मध्यप्रदेश सहकारी समितियां अधिनियम, 1960 के अंतर्गत पंजीकृत  सहकारी संस्था है ।  प्रदेश स्तरीय शीर्ष सहकारी संस्था  होने के नाते मार्कफेड सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रहा है जिसके फलस्वरूप संस्था की प्रार्थमिकता, लाभप्रदता के बजाय कृषि क्षेत्र में अपनी साख एवं बेहतर सेवायें बनाये रखने की है । इसके विनिमय से संस्था को प्रदेश के किसानों के चेहरे पर मुस्कान  देखने को मिलती है।

  "'मार्कफेड"' कृषकों को उसके उद्देश्यों को पूरा करने में गति प्रदान करती है। मार्कफेड इसके लिये गौरन्वित अनुभव करता है । 
" मार्कफेड " प्रदेश में कृषि संबंधी उत्पादों के वितरण की एक महत्वपूर्ण चेनेलाइजिंग एजेन्सी  है । मार्कफेड का गठन सहकारी विपणन को बढ़ावा देना तथा श्रेष्ठ कृषि उत्पादों का वितरण किसानों तक पहुँचाने  के उद्देश्य से किया गया है ।  " मार्कफेड "  द्वारा कृषि से संबंधित गुणवत्तायुक्त उत्पाद जैसे उर्वरक, बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण विक्रय एवं वितरण करने के साथ-साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उपजों के उपार्जन, का कार्य भी सम्पन्न किया जा रहा है, जिससे सुदूर अंचलों में स्थापित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और विपणन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उचित मूल्य पर सुगमता से गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध हो सकें । प्रदेश में मार्कफेड का कार्यक्षेत्र वृहद है, जिसके अन्तर्गत 7 संभागीय कार्यालय, 41 जिला कार्यालय, 426 वितरण केंद्र हैं, जो कि 244 विभिन्न स्थानों पर कार्यरत है । " मार्कफेड " की सदस्य 280 विपणन समितियां और 4526 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां भी किसानों की सेवा में निरन्तर कार्यरत है, जिनसे " मार्कफेड " को परस्पर व्यवसायिक सहयोग प्राप्त होता  है । प्रदेश  के सहकारी क्षेत्रान्तर्गत कृषि उत्पाद के व्यवसाय में मार्कफेड का स्थान शीर्ष  है, यह संस्था समूचे प्रदेश  में कृषकों की सेवा में निरन्तर 50 वर्षो से भी अधिक समय से कार्यरत है।
 

" मार्कफेड " ने अपना व्यवसाय 19 सितंबर, 1956 को रूपये 4.65 लाख की अंश पूंजी से प्रारंभ  किया था जो आज वर्ष 2011-12 में बढ़कर 2111 लाख रुपए का हो चुका है । इस प्रकार वर्तमान में " मार्कफेड " की  1401 सदस्य समितियां है तथा वर्ष 2011-12 में कुल वार्षिक व्यवसाय 3200 करोड रूपये हो गया है ।  कार्य संचालन हेतु " मार्कफेड " के पास लगभग 1200 योग्य कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों की सेवायें उपलब्ध है ।
" मार्कफेड " बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का वितरण और कृषि उत्पादों का उपार्जन करता है और जिससे प्रदेश  की कृषि उत्पादन क्षमता में बढोतरी के फलस्वरूप कृषकों के जीवन स्तर में परिवर्तन आया है और इसमें " मार्कफेड " की अहम भूमिका स्पष्ट तौर पर परिभाषित होती है ।


क्र.
कार्यालय\इकाई  का  नाम
संख्या
1.मुख्यालय1
2.मण्डल कार्यालय7
3.जिला कार्यालय41
4.क्षेत्रीय यंत्री कार्यालय3
5.भण्डारण केंद्र244
6.राइस मिल4
7.दाल मिल4
8.शीत ग्रह2
9.पशु आहार सयंत्र1